संगीत गुरु नारद ‘कला रत्न’ अवार्ड मिलने पर सम्मानित
संगीत गुरु पं. नंद किशोर नारद को प्राचीन कला केंद्र की तरफ से मिले कला र| अवार्ड की खुशी में नारद संगीत सरिता के उनके विद्यार्थियों ने समागम आयोजित किया।
इस दौरान उनको सम्मानित किया गया और उनकी लंबी उम्र तथा सेहतयाबी की कामना की गई। नारद को उक्त सम्मान 13 मई को चंडीगढ़ में दिया गया था, यह सम्मान पाने वाले वह पहले अमृतसरी हैं। उपरोक्त आयोजन में संगीतकार हरिंदर सोहल, डॉ. तेजपाल सिंह, प्रो. रोहिताश्व बाली, अशोक साहनी, वेद मंगोत्रा, पप्पू मंगोत्रा, दिलीप कुमार, बचन पाल, हरबंश भूषण, मोहित सहगल आदि मौजूद हुए।
समागम में दशमेश गर्ल्स कॉलेज मुकेरियां की संगीत विभाग की मुखी तथा पंडित जी की शिष्या एवं बेटी शिवानी नारद भी मौजूद रहीं। लोगों ने नारद की उपलब्धियों पर चर्चा की।