पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • धान की 5 दिन देरी से होने वाली बिजाई बचाएगी 24 लाख मिलियन लीटर पानी

धान की 5 दिन देरी से होने वाली बिजाई बचाएगी 24 लाख मिलियन लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबा सरकार तथा खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से गिरते भूजल स्तर को संभालने के लिए धान की बिजाई की समयावधि 5 दिन की देरी की गई है। इसके कारण जिले में 24 लाख मिलियन लीटर पानी को बचाया जा सकेगा।

जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. दलबीर सिंह छीना ने बताया कि जारी नोटिफिकेशन के तहत अब किसान धान की पनीरी लगाने का काम 20 मई से शुरू करेंगे। इसे रोकने का काम 15 जून की बजाय 20 जून से किया जाएगा। मुख्य खेतीबाड़ी अफसर ने बताया कि इस बार जिले में धान तथा बासमती की करीब 1,81,000 रकबे में बिजाई होनी है।

उनका कहना है भूजल बेजा दोहन के कारण हर साल तीन फीट की रफ्तार से नीचे जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह बारिश के पानी से रोपाई करें ताकि भविष्य के लिए भूजल बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...