पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • दुर्ग्याणा तीर्थ में गंूजा ‘शनि महाराज मेरे काज सवारो’

दुर्ग्याणा तीर्थ में गंूजा ‘शनि महाराज मेरे काज सवारो’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से तीर्थ परिसर में स्थित श्री शनि मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती मनाई गई।

शनि मंदिर के चेयरमैन डॉ. मित्तरपाल तालवाड़ की अध्यक्षता और शनिदेव जी के आशीर्वाद से शाम साढ़े तीन बजे पंडितों ने पूर्ण विधि विधान से श्री शनिदेव जी की पूजा-अर्चना शुरू की। इसके बाद कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर नवग्रह पूजा की। इसी दौरान श्री शनिदेव महाराज पर सरसों का तेल और काले माह, लोहा और तिल भक्तों की ओर से चढ़ा कर पूजा की गई। शाम 6 बजे शहर की प्रसिद्ध भजन गायक सुखदेव धमाका एंड पार्टी और सुश्री दीक्षा शर्मा एंड पार्टी ने शनिदेव महाराज का गुणगान किया। उन्होंने “शनि महाराज, मेरे काज सवारों शनि महाराज’ पर भक्तजन भाव विभोर हो गए। इस मौके पर कमेटी की ओर से फल, मिष्ठान और अन्य कई तरह का को प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटे गए।

इस मौके पर चेयरमैन तालवाड़ ने कहा कि मंदिर कमेटी ने शनि शिंगनापुर की तर्ज पर यहां शिला रूप में स्थापित किया, जो शहर में कहीं नहीं है। इस मौके पर श्री लक्ष्मी नारायण सेवा दल, श्री गिरिराज सेवा संघ, रामायण प्रचार परिषद, श्री शायन समिति, श्री राम सेवा परिवार के सदस्यों ने सेवा निभाई। इस मौके पर महासचिव अरुण खन्ना, सचिव हरीश तनेजा, संजीव खन्ना, विपिन चोपड़ा, राम गोपाल मल्होत्रा, नरेश शर्मा, विजय खन्ना, पवन चड्ढा, शाम सुंदर खन्ना, अनिल शर्मा, युद्धवीर, संजय मेहरा, हर्ष खन्ना समेत कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...