स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी ने किया डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, सौंपा मांग-पत्र
स्त्री तालमेल कमेटी मुलाजिम पंजाब की जिला इकाई की तरफ से अपनी मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान डीसी ऑफिस का घेराव किया गया फिर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
इसमें जिला प्रधान मनजीत कौर, मनिंदर कौर, बलजीत कौर, प्रदीप कौर, कुलदीप कौर तथा पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेस फेडरेशन के प्रांतीय नेता मंगल सिंह टांडा प्रेम चंद, नरिंदर सिंह आदि शामिल हुए। मुलाजिम नेताओं ने महिलाओं के शारीरिक शोषण को रोकने तथा ऐसे मामलों के निपटारे के लिए सामाजिक सुरक्षा स्त्री एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जारी हिदायत के मुताबिक जिला स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग उठाई।
इसी तरह से महिलाओं को सुबह और शाम को आधा-अाधा घंटा ड्यूटी में छूट तथा जिस भी संस्थान में छोटे बच्चों वाली महिलाओं की संख्या 15 से अधिक हो वहां क्रेच खोला जाए। आंगनवाड़ी वर्करों तथा हेल्परों को उनके काम के आधार पर सरकारी मुलाजिम मानते हुए पूरा स्केल दिया जाए। राज्य तथा केंद्र के विभागों में काम करने वाली कांट्रक्ट महिलाओं को रेगुलर किया जाए।
मांगों में महिलाओं के रोजगार को यकीनी बनाने, 10 या इससे अधिक महिला मुलाजिमों वाले ऑफिस में अलग से मीटिंग रूम का प्रबंध किया जाए। उक्त नेताओं ने अपने 13 सूत्रीय मांग पत्र को डीसी ऑफिस के जरिए सीएम को सौंपा।
डीसी ऑफिस के बाहर मांगों को लेकर स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की तरफ से प्रदर्शन करते मुलाजिम।