पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जिला अमृतसर मेंं इस बार गेहूं की फसल में 30 हजार टन का इजाफा

जिला अमृतसर मेंं इस बार गेहूं की फसल में 30 हजार टन का इजाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस साल 630741 टन गेहूं मंडी में आई है

भास्कर न्यूज | अमृतसर

मौसम में जारी उतार-चढ़ाव इस बार गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहा है। मंडियों में इस बार गत साल की तुलना में 30 हजार टन गेहूं की पैदावार अधिक हुई है। जिले की मंडियों में आई फसल, उसकी खरीद और लिफ्टिंग पर नजर डालें तो अभी 30 फीसदी तक लिफ्टिंग बाकी है। इस संबंध में जिला मंडी बोर्ड के मुताबिक जिले की सभी मंडियों में इस साल 660741 टन गेहूं आई है, जबकि गत साल यह मात्रा 630741 टन रही। खैर, इस बार की आवक में से 660610 टन की खरीद हो चुकी है, जबकि 131 टन की खरीद बाकी है।

जिला मंडी अफसर कुलवंत सिंह ने बताया कि जिले में मौसम खराब होने के बावजूद रात-दिन एक करके हमने 524712 टन की लिफ्टिंग करवा दी है, जबकि बाकी बची 135898 टन को जल्द ही उठवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...