पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • आॅथोराइज्ड एंड अनऑथोराइज्ड काॅलोनियों की वास्तु स्थिति को लेकर सब रजिस्ट्रार से मिले वसीका नवीस

आॅथोराइज्ड एंड अनऑथोराइज्ड काॅलोनियों की वास्तु स्थिति को लेकर सब रजिस्ट्रार से मिले वसीका नवीस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | आॅथोराइज्ड एंड अनऑथोराइज्ड काॅलोनियों की वास्तु स्थिति को लेकर पिछले करीब साढ़े तीन महीने से चल रही असमंजस की स्थिति अभी तक भी साफ होती नजर नहीं आ रही। वसीका नवीस यूनियन की ओर से इसे लेकर फरवरी महीने में हड़ताल भी की गई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार कचहरी स्थित वसीका नवीसों ने इस संबंध में सब रजिस्ट्रार मनदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात की और उन्हें एनओसी को लेकर स्थिति साफ करने को कहा। वसीका नवीसों का कहना था कि एनओसी को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट पालिसी नहीं आई लिहाजा पहले जैसे रजिस्ट्री होती रही है वैसे ही रजिस्ट्रियां की जाएं ताकि लोगों को होने वाली परेशानी से बचा जा सके। उनका कहना था कि एनओसी को लेकर सरकारी पालिसी साफ ना होने का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और सरकार के राजस्व में भी इससे कमी आई है। उधर सब रजिस्ट्रार मनदीप सिंह सिद्धू से इस बारे में पूछने पर उनका कहना था कि वसीका नवीसों को बता दिया गया है कि पिछले महीने की 18 तारीख को सरकार की ओर से जो नई पालिसी जारी की गई है। उसमें स्पष्ट किया गया है कि एनओसी के बगैर कोई रजिस्ट्री नहीं होगी। सिद्धू ने बताया कि उन्होंने वसीका नवीसों से कहा है कि वह एनओसी के बगैर रजिस्ट्री ना लिखें।

खबरें और भी हैं...