मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग में नहीं होने दी जाएगी ढील : कुलवंत सिंह
मौसम की खराबी, गाड़ियों की कमी तथा एकाएक आवक बढ़ने के कारण गेहूं की लिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर किसानों और आढ़तियों के विरोध के बाद मार्केट कमेटी ने मामले को गंभीरता से लिया है और ठेकेदार को लिफ्टिंग तेज करने के निर्देश जारी किए थे और उसके चलते दिन-रात लिफ्टिंग हो रही है। जिला मंडी अफसर कुलवंत सिंह ने बताया कि जिले की मंडियोें में इस बार 660741 टन गेहूं पहुंची थी, जिसमें से 660610 टन की खरीद हो चुकी है। इसमें से 524712 टन की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। उनका कहना है कि बाकी को तीन-चार दिन में उठा लिया जाएगा। गल्ला मजदूर यूनियन के प्रधान राकेश कुमार तुली ने बताया कि अब काम में तेजी आ गई है।