भारतीय एक्सट्रा डिपार्टमेंट यूनियन ने दिया धरना
अमृतसर| भारतीय एक्सट्रा डिपार्टमैंट इंप्लाइज यूनियन के महासचिव संगदी कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशों पर यूनियन की अमृतसर डिवीजन के वर्करों ने जीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया। डिवीजन सैक्रेटरी राम सिंह की अगुवाई में यह धरना सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट आफिस (पोस्टल डिपार्टमैंट) के समक्ष दिया गया। इस मौके पर सर्कल सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पेंडिंग कामों को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के मद्देनजर कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए। इस मौके पर सर्कल सचिव विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह भाटिया, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, आदि मौजूद थे।