बीबीके डीएवी ने जीती जीएनडीयू ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर
बीबीके डीएवी कॉलेज ने सातवीं बार ओवरआल जनरल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। इसके अलावा खिलाड़ियों को 35 लाख के नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पिन्द्र वालिया को प्रतिष्ठित माका ट्रॉफी में अधिकतम योगदान के लिए 48वें वार्षिक खेल समारोह 2017-18 में सम्मानित किया गया। फिजिकल एजुकेशन विभाग की अध्यक्ष प्रो. स्वीटी बाला को 4 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया। जीएनडीयू के खेल-विभाग द्वारा आयोजित 48वें वार्षिक पुरस्कार खेल समारोह में कॉलेज की 150 खिलाड़ियों को 35,00,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया।
पांच साइकिलिस्ट नयना राजेश पी., अमृथा रघुनाथ, अलीना रेजी, वैष्णवी गभेन और आशु शर्मा को नकद ईनाम मिला। प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पिन्द्र वालिया ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी।