पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा कालेज की अर्पणदीप ने श्रीलंका में जीता गोल्ड मेडल

खालसा कालेज की अर्पणदीप ने श्रीलंका में जीता गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर

खालसा कॉलेज की खिलाड़ी अर्पणदीप कौर ने श्रीलंका में जूनियर सैफ एथलेटिक मीट अंडर-20 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।

कॉलेज पहुंचने पर खालसा कॉलेज गवर्निंग कौंसिल के कार्यालय में आनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने अर्पणदीप कौर को सम्मानित किया। छीना ने उक्त छात्रा की फीस माफ और मुफ्त होस्टल व सहूलियतें देने की घोषणा भी की। प्रिंसिपल डॉ. मेहल सिंह और खेल मुखी डाॅ. दलजीत सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए बताया कि अर्पणदीप ने डिस्कस थ्रो में 48.60 मीटर की दूरी का लक्ष्य लगाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

अर्पणदीप जापान में 7 से 10 जून तक जूनियर एशिया एथलेटिक मीट और जुलाई महीने फिनलैंड में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए जा रही है। इस मौके पर खेल मुखी डाॅ. दलजीत सिंह, बचनपाल सिंह, प्रो. अमनदीप कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...