तीसरी जूनियर किक बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया नाम रोशन
आर्य गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की स्टूडेंंट्स खेल प्रतियोगिता में विजय रही, जिनको प्रिंसिपल सुनीता शर्मा की ओर से सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर
दसवीं सीनियर और तीसरी जूनियर किक बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2018 में आर्य गर्ल्स सीसे स्कूल लोहगढ़ की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल सुनीता शर्मा ने बताया कि मुस्कान, आकांक्षा, ईशा, अक्षिता, प्रिया, तमन्ना ने गोल्ड मेडल लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शुभ शर्मा, नीरू शर्मा, रीटा, पूनम सूद, मंजू, पूनम भाटिया, शोभा, पूजा, नंदिता आिद मौजूद थे। सभी ने छात्राओं को बधाई देते भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।