दूसरा इंटरनेशनल कुश्ती टूर्नामेंट 20 मई को
अमृतसर | भगत नाम देव सेवा संघ तथा समूह परिवार द्वारा स्व. विक्रम पहलवान जी की याद में दूसरा इंटरनेशनल कुश्ती टूर्नामेंट 20 मई रविवार शाम 4 बजे दशहरा ग्राउंड फतेह सिंह काॅलोनी मंे करावाया जा रहा है। इस दौरान लड़कियों के स्पेशल मैच मनप्रीत कौर इंटरनेशनल तरनतारन और जोबनप्रीत कोहाली, अर्पनप्रीत तरनतारन और राजबीर कौर, लवलीन कौर व कंवलजीत कौर, सुनैना और रमनप्रीत कौर के बीच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी, पार्षद विकास सोनी और अन्य कांग्रेस लीडरशिप शामिल होगी। टूर्नामेंट में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे। आयोजक कमल पहलवान ने बताया कि टूर्नामेंट करवाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशों से दूर कर खेलों के प्रति उत्साहित करना है। ताकि वह अच्छे नागरिक बन सके।