पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डीएवी इंटरनेशनल ने मनाया स्वच्छ भारत सप्ताह

डीएवी इंटरनेशनल ने मनाया स्वच्छ भारत सप्ताह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | 11 पंजाब बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अश्विनी कुमार के दिशानिर्देश पर डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में मनाए गए स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया। इसके तहत स्टूडेंट्स ने कंपनी बाग स्थित महाराजा रणजीत सिंह के बुत तथा आसपास साफ सफाई की। प्रिंसिपल ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को स्वच्छता तथा अपनी धरोहरों के रखरखाव बारे भी प्रेरित किया।

देवांश के आईसीएसई दसवीं में 91.4 प्रतिशत अंक

अमृतसर | आईसीएसई की दसवीं की परीक्षा में सेंट फ्रांसिस स्कूल के देवांश शर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया। इसका पता चलते ही स्कूल प्रबंधकों और पावरकॉम इंफोर्समेंट में तैनात अधिकारी नरेश शर्मा, उनकी माता तृप्ता शर्मा और माता सविता शर्मा ने अपने बेटे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर नरेश शर्मा ने कहा कि बेटे के अच्छे अंकों में ज्यादा योगदान स्कूल प्रबंधकों और उसके टीचरों का है, जिनकी कड़ी मेहनत से ही वह अच्छे अंक ले पाया है।

लायंस क्लब ने बच्चों को बांटे फल और गिफ्ट्स

अमृतसर | लायंस क्लब ऑफ अमृतसर के प्रधान एएन चब्बा की अध्यक्षता में डीएवी स्कूल में 267 जरूरतमंद बच्चों को फल, उपहार, कापियां आदि बांटी गई। लायंस केके वर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल लखविंदर कौर ने लायंस क्लब की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसी संस्थाओं के सहयोग से ही हम अपने बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्याचार से जोड़े रखते है। इस अवसर पर राणा शेर सिंह, सुधीर मेहरा, आरएम चौहान, एसएस रंधावा, रुपिंदर सिंह कटारिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

डिंपी चौहान के जीजा की अंतिम अरदास संपन्न

अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस व्यापार सेल के महासचिव डिम्पी चौहान के जीजा रजिंदर कपूर की अंतिम अरदास व पाठ का भोग मजीठा रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में डाला गया। इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए अरदास की। इस मौके पर विधानसभा हलका नार्थ के विधायक सुनील दत्ती, पार्षद संदीप रिंका, पार्षद पति रितेश शर्मा, पार्षद अश्विनी कालेशाह, नरिंदर तुंग, आशु रवि प्रकाश, संजीव शर्मा, विक्रम शारदा, साहिल कपूर, लाटी चौहान, राहुल कपूर, कस्तूरी लाल, बिट्टू कपूर, राम प्रकाश, रमन करवल आदि मौजूद थे।

प्राइमरी हेल्थ सेंटर चक मुकंद में मनाया गया डेंगू डेे

अमृतसर | सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई के दिशा-निर्देश तथा जिला मलेरिया अफसर डॉ. मदन मोहन की अगवाई में प्राइमरी हेल्थ सेंटर चक मुकंद में बुधवार को नेशनल डेंगू डे मनाया गया। इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने डेंग की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोस्टर तथा पंफ्लेट के जरिए लोगों को डेंगू मच्छर न पनपे देने के बारे में लोगों को बताया। उनका कहना है कि अपने आसपास कहीं पानी न जमा होने दें। डेंगू की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। इस मौके पर सतिंदर सिंह, मीरा रानी, हरप्रीत कौर समेत अन्य आशा वर्कर भी मौजूद थीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना हेतु अध्यक्ष भाजपा पंजाब एवं सांसद श्री श्वेत मलिक और समस्त भाजपा अमृतसर के कार्यकर्ताओं ने पावन हवन यज्ञ एवं गऊ माता पूजन का आयोजन किया गया और श्री जेटली के स्वास्थ्य के लिए प्रभु से प्रार्थना एवम पूजा अर्चना की।

खबरें और भी हैं...