स्कूल में साढ़े पांच सौ स्टूडेंट्स को पढ़ाई का सामान बांटा
अमृतसर | सरकारी हाई स्कूल नंगली भट्टा में सेतिया राइस एक्सपोर्टर के मालिक चमन लाल सेतिया ने सोमवार को पढ़ाई का सामान बांटा गया। सुबह करीब साढ़े 10 बांटे हुए कार्यक्रम के दौरान 550 बच्चे मौजूद रहे। प्रिंसिपल सुखपाल सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बांटे सामान के दौरान सेतिया ने बच्चों को पढ़ाई के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्या ऐसी चीज है, जिसे कोई भी छीन नहीं सकता। इसलिए अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगाना चाहिए। अगर कोई बच्चा पढ़ाई में अच्छे अंक लेकर पास होता है तो सभी साथी उसका हौसला बढ़ाए। इस मौके पर स्टाफ ने स्कूल में कोई भी टायलेट नहीं होने की बात बताई। सेतिया ने कहा कि जल्द ही स्कूल में दो टायलेट बनाकर दिए जाएंगे। इस मौके पर मुनीश बग्गा, कनिका अग्रवाल, शारदा, जसविंदर कौर, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर आदि मौजूद थे।