पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में श्री राम चरित मानस के पाठ जारी

श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में श्री राम चरित मानस के पाठ जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | अधिक मास से दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दूसरे दिन श्री तुलसीदास मंदिर के धर्मपाल और रवि कुमार की ओर से किए गए श्री राम चरित मानस का पाठ किया गया। धर्मपाल ने चौपाइयों के माध्यम से पाठ शुरू किया। सुबह 8 से 9 बजे तक चले पाठ के दौरान की कई भक्तजन शामिल हुए। रोजाना एक घंटे तक चलने वाले पाठ दौरान बुधवार को माता पार्वती जी के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। गौरतलब है कि 15 मई से शुरू हुए पाठ 13 जून तक चलेंगे। इस मौके पर महिला भजन मंडली की ओर से भजन संकीर्तन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन संजीव खन्ना, सहसचिव अनिल शर्मा, बृज लाल अरोड़ा, अशोक सेठ, हरीश खन्ना, राधे शरण, पवन चड्ढा, कपिल मेहरा, पवन कनौजिया, संजीव खन्ना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...