नेहरू कॉलोनी में भक्तों को सुंदरकांड ग्रंथ भेंट
अमृतसर | श्री राम शरणम् सेवक सभा की ओर से मजीठा रोड नेहरु कॉलोनी के ओम हरि आश्रम में अमृतवाणी पाठ किया गया। सभा के सेवक रवि कुमार राणा की अध्यक्षता में पाठ दौरान प्रवचन भी किए। इस मौके पर संत बाबा राखी और संस्था के प्रधान बख्शीश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। राणा ने प्रवचन करते कहा कि ‘राम से बड़ा राम जी का नाम’ है। पाठ दौरान राणा ने शंखनाद करके सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध किया।