‘आरएसएस की प्रिंट सिख इतिहास बिगाड़ने वाली पुस्तकें जब्त की जाएं ‘
अमृतसर | दमदमी टकसाल के मुखी व संत समाज के प्रधान ज्ञानी हरनाम सिंह ने आरएसएस की ओर से सिख इतिहास को बिगाड़ने की साजिश के तहत प्रकाशित पुस्तकें जब्त करने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने ने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि एक ओर आरएसएस सिख कौम से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश व अपील कर रही है, जबकि दूसरी तरफ यही आरएसएस गुरु साहिबान के इतिहास को बिगाड़ने में लगी हुई है। उसकी यह हरकतें सिख भावनाओं को भड़का रही हैं। सिख पंथ व गुरु साहिबान के इतिहास से छेड़छाड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि सिख एक अलग कौम है। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास को बदलने का सोचने वाली आरएसएस को यह याद रखना चाहिए कि देश की आजादी के लिए सब से ज्यादा कुर्बानियां सिखों ने ही दी हैं।