पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से उड़कर आए गेहूं के गट्ठर लौटाए

सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से उड़कर आए गेहूं के गट्ठर लौटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत रात बीओपी में पाकिस्तान की तरफ से तेज आंधी में उड़कर आये पाकिस्तानी किसानों के गेहूं के गट्ठरों को 138वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर वहां के किसानों को वापिस लौटाया। कमाडेंट जेके सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीओपी दाऊके के एरिया में बीएसएफ की 138वीं बटालियन के जवान जब गत रात गश्त कर रहे थे तो रात को तेज आंधी व तूफान के साथ पाकिस्तान के खेतों में बंधे गेहूं के कुछ गट्ठर उड़कर सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए। इसकी सूचना जेएस ओबाराय विशिष्ट सेना मंडल, डीआईजी सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय अमृतसर के संज्ञान में दी गई तो उन्होंने गेहूं के गट्ठों को पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर वापिस लौटा देने का निर्देश दिए, जिस पर उन्हें लौटाया गया।

खबरें और भी हैं...