नगर निगम एस्टेट विभाग ने माल रोड, बस स्टैंड व बाकी जगहों से अतिक्रमण हटाए
अमृतसर | नगर निगम मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू और कमिश्नर सोनाली गिरि के आदेशों पर एस्टेट विभाग ने माल रोड, बस स्टैंड, हकीमा गेट, भगतांवाला मेन रोड पर जाकर इंक्रोचमेंट हटाए। इस दौरान दुकानदारों की तरफ से सड़क और फुटपाथ पर रखा गया सामान कब्जे में लिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर केवल कुमार, इंस्पेक्टर सज्जन सिंह, क्लर्क परमजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।