एएसआई कुलविंदरपाल के पक्ष में उतरी जत्थेबंदियां
तरनतारन | शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उपाध्यक्ष डा. सतिंदरपाल सिंह मिंटू माड़ीमेघा, आजाद टैंपू टैक्सी यूनियन भिखीविंड के पदाधिकारी अौर शिव सेना बाल ठाकरे के राज्य उपाध्यक्ष की एक विशेष बैठक हुई। इसमें उक्त जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस के एएसआई कुलविंदरपाल सिंह की छवि को धूमिल करने के लिए उन पर कथित झूठा केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि एक सिख महिला ने अपनी निजी रंजिश के चलते धर्म की आड़ में जानबूझ कर उक्त पुलिसकर्मी की छवि काे बदनाम करने का प्रयास किया है। इस मौके शिरोमणि अकाली दल (मान) ग्रुप के सदस्यों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जाए व सही तथ्यों के आधार पर सच को सामने लाया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष महिंदर पाल सिंह, गुरसाहिब सिंह माड़ीमेघा, बाबा प्रगट सिंह, अंग्रेज सिंह भिखीविंड, सकत्तर सिंह, प्रभजीत सिंह, लखबीर सिंह, जसबीर कौर, हरबिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सरबजीत कौर आदि मौजूद थे।