नाबार्ड डेयरी सिखलाई प्राप्त करने वालों को सब्सिडी पर कर्जा देगा
नाबार्ड डेयरी सिखलाई प्राप्त करने वालों को सब्सिडी पर कर्जा देगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 25 फीसदी और अनुसूचित जाति के लिए 33.3 फीसदी सबसिडी दी जाएगी। इस बात की जानकारी डेरी विकास विभाग के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह सरां ने दी। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते का डेयरी सिखलाई प्रोग्राम 21 मई से 1 जून तक चलाया जा रहा है, जिसमें लड़का या लड़की योग्यता अनुसार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में काउंसिलिंग 18 मई को डिप्टी डायरेक्टर डेयरी के दफ्तर जो वेरका मिलक प्लांट के सामने हैं, रखी गई है। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले अपने साथ असली पढ़ाई का सबूत, आधार कार्ड और अन्य सर्टिफिकेट लेकर आएंगे। इस सिखलाई के दौरान पशुओं की नसलें, उनकी खुराक, देख-रेख, दूध व दूध के पदार्थ तैयार करने संबंधी व समूचे मंडीकरण के बारे में जानकारी दी जाएगी।