पंचक सलाट बीच नेशनल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रही पहली पंचक सलाट बीच नेशनल चैंपियनशिप मैं खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाए। लड़कों के खेले गए मुकाबलों में 45-50वग में हरियाणा के नकुल पंजाब के शुभम और विशाल मैं पहला दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 50-55 वर्ग में पंजाब के गगनदीप सिंह हिमाचल के आशु पंजाब के शुभम जाफर ने पहला दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया 55-60 वर्ग में आसाम के कुमार जय पंजाब के रोहिण सिमरा और निेतेश पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के मुकाबले में 45 वर्ग पंजाब की काजल और आरती हरियाणा की मंजू पहले दूसरे स्थान पर रही, 45-50 वर्ग में आसाम की दीपशिखा पंजाब की बलजोत ने पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया 50-55 आसाम की पोती देवी, मनजीत को सुमन दीप कोर पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रही, 55-60 वर्ग में बिहार की प्रीतम पंजाब की जसकरण और कनवल जीत पहले दूसरे स्थान पर है। पेंच क सलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव परविंदर कुमार ने बताया कि यह पहली चैंपियनशिप पंजाब में आयोजित हो रही है। उन्होंने एसोसिएशन की तरफ से जीएनडीयू वीसी जसपाल सिंह संधू सपोर्ट डायरेक्टर सुखदेव सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर कनवर मनदीप सिंह जिम्मी का आभार जताया इस मौके पर यूनिवर्सिटी प्रदीप कुमार, पिशौर सिंह, नीरज शर्मा, गगनदीप सिंह अभय कुमार आदि मैजूद थे।