संगीत व शेयर-ओ-शायरी का दौर
होटल डीआर प्राइड में मिन्नी की ओर से रखी गयी मंथली पार्टी में संगीत व शेयरो-शायरी का दौर चला। हर मेंबर ने अपनी पसंद का एक -एक गाना गाया। फिर स्नैक्स और लंच के बाद गेम्स खेली गयीं। जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सीख भी शामिल थी। पार्टी के दौरान डिशेज पर डिस्कशन भी की गयी और मेंबर्स ने कुकिंग के संबंध में अपने-अपने विचार रखे। कुछ मेंबर्स ने मिनटों में तैयार होने वाली बच्चों के लिए डिश की रेसिपीज भी शेयर कीं। अंत में गेम्स में जीत हासिल करने वाले मेंबर्स को इनाम भी दिए गए।