रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किए जाने के तहत शुरु किए गए काम अभी धीमी गति में ही चल रहे है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन गोलबाग साईड एस्केलेटर लगाए जाने का काम जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में शुरु किया गया था, लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हुआ है।
कंस्ट्रक्शन विभाग की तरफ से कॉलम खड़े किए जा चुके है और गार्डर भी लगाया जा चुका है, इसके बाद अब इलैक्ट्रिकल विभाग का काम रहता है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई काम नहीं शुरु किया गया है। हालांकि कंस्ट्रक्शन विभाग की तरफ से डेढ़ महीने पहले इलैक्ट्रिक्ल विभाग को पत्र भी लिखा जा चुका है कि शुरुआती काम उनकी तरफ से कर लिया गया है, बाकी रहता काम एस्केलेटर लगाए जाने के बाद ही होगा।
एस्केलेटर लगने के बाद फिर सिविल विभाग करेगा काम
इलैक्ट्रिकल विभाग की तरफ से एस्केलेटर फिट किए जाने के बाद फिर से सिविल विभाग की तरफ से काम किया जाएगा। उसके बाद सिविल विभाग की तरफ से छत्त को उसी के हिसाब से ऊंचा किया जाएगा। इस काम को करने में 15 से 20 दिन का समय लग जाएगा।
जनवरी में शुरू हुआ था काम
रेलवे स्टेशन गोलबाग साईड पर एस्केलेटर लगाए जाने का काम जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरु किया गया था। सिविल विभाग की तरफ से होने वाले इस कार्य में 15 से 20 दिन का समय लगना था। उनकी तरफ से पहले इन सीढ़ियों को बाहर शिफ्ट किया गया। इन सीढ़ियों को शिफ्ट किए जाने के बाद यहां का काम शुरु हुआ।
स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगी है चार लिफ्टें
रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किए जाने के तहत रेलवे की तरफ से पहले स्टेशन पर चार लिफ्टे लगाई जा चुकी है। यह लिफ्टे बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को ध्यान में रखकर लगाई गई है।
यात्रियों के लिए यह फायदेमंद भी साबित हो रही है। प्लेटफार्म दो-तीन में एक लिफ्ट, चार-पांच नंबर प्लेटफार्म और प्लेटफार्म नंबर एक पर 1 और गोलबाग साईड जहां एस्केलेटर लगाया जा रहा है, एक उसके साथ ही लगाई गई है।
कंस्ट्रक्शन विभाग ने अपना काम खत्म कर इलेक्ट्रिकल विभाग को लिखा पत्र, उनकी तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा
रेलवे स्टेशन पर एक्सेलेटर लगने वाली जगह का बंद पड़ा काम।