पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शिरोमणि कमेटी ने 150 पाठियों को दिए 7 लाख 65 हजार के चेक

शिरोमणि कमेटी ने 150 पाठियों को दिए 7 लाख 65 हजार के चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी की ओर से भाई गुरदास हाल में गुरबाणी पाठ बौद्ध समागम कराया गया। इसमें एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मुकम्मल संथया लेने वाले ग्रंथी व पाठी सम्मानित किए गए। 150 पाठी व ग्रंथियों को प्रमाण पत्र व 5100-5100 रुपए की राशि के चेक देकर सम्मानित किया गया। लोंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी की ओर से गुरबाणी पाठ बोध समागम को लगातार चलाया जाएगा। पहले चरण में अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब व तलवंडी साबो मे गुरबाणी संथया के कैंप लगाए गए हैं। इस मौके सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिंदर सिंह, ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती, ज्ञानी मलकीत सिंह, एसजीपीसी मेंबर भगवंत सिंह सियालका, अजायब सिंह अभ्यासी, मुख्य सचिव डा.रूप सिंह, मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...