पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बेअसर हो रही मीजल्स रुबेला के खिलाफ फैली अफवाह शुक्रवार को लगे 15,289 टीके, गिनती शुरुआत से डबल

बेअसर हो रही मीजल्स-रुबेला के खिलाफ फैली अफवाह शुक्रवार को लगे 15,289 टीके, गिनती शुरुआत से डबल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीजल्स-रुबेला टीका का लेकर फेक वीडियो के जरिए फैलाई गई अफवाह अब बेअसर साबित हो रही है। पहले लोग अपने बच्चों को इसे लगवाने से मना करते थे लेकिन लोग चलाई गई जागरुकता मुहिम के बाद अब अफवाह से निकलने लगे हैं। शुक्रवार को 15,289 बच्चों काे लगे इंजेक्शन,

कहना है सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई का। उन्होंने यह खुलासा यहां के जीडी गोइंका, राम आश्रम, होली हार्ट तथा डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के अलावा ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही कैंपेन में लोगों के बढ़ रहे रुझान के मद्देनजर किया है। उनका कहना है कि पहले के तयशुदा लक्ष्य से अफवाह के कारण विभाग काफी पीछे है लेकिन अब इसका समय बढ़ा दिया गया है। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रमेश पाल सिंह का कहना है कि कैंपेन के लेकर चलाई गई जागरूकता मुहिम ने इसमें बड़ा काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।

श्री राम आश्रम पब्लिक में 2000 बच्चों को लगे टीके

अमृतसर| श्री राम आश्रम स्कूल में वीरवार को मीजल-रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्कूल में 2,000 के करीब दसवीं तक के स्टूडेंट्स ने टीकाकरण करवाया। अभियान को सफलतापूर्वक करने के लिए कुल छह टीमें गठित की गई थी। इसके साथ ही स्कूल में सात केंद्र बनाए गए, जहां एक तरफ बच्चों को टीके लगे वहीं दूसरी तरफ रेस्ट रूम भी उपलब्ध करवाया गया। प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने इस दौरान टीकाकरण से पहले खुद स्टूडेंट्स की काउंसलिंग की। अभियान के अध्यक्ष अनुज भंडारी खुद पहुंचे और स्कूल प्रबंधों की सरहाना की।

सेहत विभाग के साथ काउंसिलिंग कर रही यूनिसेफ की टीम

भास्कर न्यूज| अमृतसर

मीजल्स-रुबेला कैंपेन में सेहत विभाग की टीम की मदद यूनिसेफ भी कर रही है।

इसके तहत इसके लोग जहां भी कैंपेन चलती है वहां पर लोगों को इस टीके की खूबियां बताई जाती हैं। शुक्रवार को टीकाकरण के तहत विभिन्न स्कूलों में यूनिसेफ के सब रीजनल कोआर्डिनेटर आसिफ हुसैन तथा उनके साथियों ने लोगों को जागरूक किया। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रमेश पाल सिंह तथा नोडल अफसर डॉ. भारती धवन तथा जिला मलेरिया अफसर डॉ. मदन मोहन ने बताया कि विभाग को यूनिसेफ टीम तथा मीडिया के सहयोग से इस मुहिम में काफी सहयोग मिल रहा है।

डीएवी इंटरनेशनल में पहले दिन 1250 स्टूडेंट्स को लगे इंजेक्शन

अमृतसर| डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय मीजल्स रुबेला कैंपेन के तहत पहले दिन 1250 स्टूडेंट्स को इंजेक्शन लगाए गए। इस कैंप के पहले दिन छठी से दसवीं तक के स्टूडेंट्स को टीके लगाए गए। प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने इस दौरान खुद स्टूडेंट्स की काउंसलिंग की और उन्हें इंजेक्शन से पहले तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन कैंप का शुभारंभ पूर्व सेहतमंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने किया। उन्होंने पेरेंट्स को समझाते हुए कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

खबरें और भी हैं...