पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अदित्य अवेयरनेस फोरम फ्री डिस्पेंसरी खोलेगी

अदित्य अवेयरनेस फोरम फ्री डिस्पेंसरी खोलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | अदित्य अवेयरनेस फोरम की मीटिंग प्रधान कमल किशोर अग्रवाल और जनरल सेक्रेटरी एनके कोहली के नेतृत्व में हुई। इस दौरान फोरम ने जरूरतमंदों के लिए फ्री डिस्पेंसरी खोलने की बात कही, वहीं जरूरतमंद सीनियर सिटीजंस के लिए भी योग्य जगह का इंतजाम करने बारे विचार-विमर्श किया गया। फोरम से सदस्यों ने कहा कि उनका मकसद शहर के लोगों की सेवा करना है और समय-समय पर समाज की भलाई के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। अग्रवाल और कोहली ने बताया कि निष्काम सेवा समिति के सहयोग से रविवार की सुबह को कांगड़ा कालोनी स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें माहिर डाक्टर मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां भी बांटेंगे।

खबरें और भी हैं...