माल रोड स्थित निर्मल वेदांत निकेतन में ब्रह्मलीन वेदांत केसरी श्री स्वामी निर्मल जी महाराज जी 47वां सालाना निर्वाण दिवस 20 मई को श्रद्धा से मनाया जाएगा।
इसमें महान संत समागम करवाया जाएगा। अनंत श्री विभूषित निर्मल पीठाधीश्वर महंत स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में होने वाले संत समागम के दौरान दूर-दूर से संत महापुरुष शामिल होंगे। इसी संबंध में शुक्रवार सुबह 10 बजे आनंद श्री रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, जिसका समापन 20 मई को सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। त्रिदिवसीय आनंद श्री रामायण पाठ शुरू करने से पहल पंडितों ने पूर्ण विधि से पूजा अर्चना की। इसमें ट्रस्टी सुनील खन्ना, प्यारा लाल सेठ, ओंकार नाथ शर्मा, संत सहज दीप सिंह, अरुण सिंधी, रमन मेहरा अौर अनिल बख्शी ने पूजा-अर्चना की। इसमें पहले नवग्रह पूजा फिर स्वामी स्वामी निर्मल वेदांत जी महाराज की पूजा अर्चना की गई।
अंत में श्री रामायण पाठ शुरू किया गया। इस मौके पर स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी महाराज ने बताया कि 20 मई को पाठ 8 से 10 बजे तक भजन संकीर्तन किया जाएगा। वहीं 10 से 12 बजे तक भागवत रसिक स्वामी वरिंद्र हरि जी महाराज कथा और प्रवचन करेंगे। इसमें विरक्त संत मंडली भी मौजूद होंगी जो अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे। अंत में भंडारा भी लगाया जाएगा।