पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर में महिला रेल यात्री का गुम पर्स अम्बाला में आरपीएफ को मिला

अमृतसर में महिला रेल यात्री का गुम पर्स अम्बाला में आरपीएफ को मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली से अमृतसर आई एक महिला यात्री का पर्स शान-ए-पंजाब रेलगाड़ी में गलती से रह गया और बाद में आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई में गुम पर्स अम्बाला में आरपीएफ ने ढूंढ निकाला।

अमृतसर आरपीएफ पोस्ट के सब इंसपेक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि शान-ए-पंजाब में यात्रा कर रही दिल्ली की एक महिला जब अमृतसर पहुंची तो वह अपने घर चली गई। घर पहुंच कर महिला को पता चला कि रिजर्व कोच में उस का पर्स रह गया है। इस पर महिला ने तुरंत आरपीएफ से संपर्क किया। उन्होंने आरपीएफ की अम्बाला पोस्ट से संपर्क किया तो आरपीएफ स्टाफ ने लिफाफा ढूंढ लिया पर्स में 5,780 रुपए व दस्तावेज थे, जिसे महिला के बेटे आंशु गुप्ता के हवाले कर दिया गया। मौके पर आरपीएफ के एएसआई नरिंदर कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...