पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खालसा पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम के दौरान 150 के करीब स्टूडेंट्स को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई और उन्हें जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में डीसीपी अमरीक सिंह पवार और एसीपी सर्बजीत सिंह बाजवा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल एसएएस गिल ने अतिथियों का स्वागत किया। स्टूडेंट्स ने इस दौरान सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम के अंत में अनुभव आनंद को हैड ब्वाय और नवनीत कौर को हैड गर्ल नियुक्त किया गया। प्रिंसिपल गिल ने अतिथियों का धन्यवाद किया और स्टूडेंट्स को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...