पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • तीन दिन बाद ठीक हुआ आॅटोमेटिड टेस्ट ट्रैक का सर्वर, नए लाइसेंस बनवाने पहुंचे 115 लोग

तीन दिन बाद ठीक हुआ आॅटोमेटिड टेस्ट ट्रैक का सर्वर, नए लाइसेंस बनवाने पहुंचे 115 लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅटोमेटिड टेस्ट ट्रैक पर तीन दिन के बाद शुक्रवार सुबह नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट देने का काम दोबारा शुरू हो गया। इस दौरान ट्रैक पर भारी रश रहा और लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पिछले तीन दिनों से सिस्टम खराब रहने के कारण शुक्रवार आम दिनों से ज्यादा लोग पहुंचे और इस दौरान 115 लोगों ने नए लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट दिया। जबकि आम दिनों में टेस्ट देने वालों की गिनती 60 से 70 के करीब रहती है।

मंगलवार सुबह जैसे ही आॅटोमेटिड ट्रैक पर काम शुरू हुआ, बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ गई जिससे ट्रैक पर बने सर्वर रूम का सिस्टम बंद हो गया। ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों ने इसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी जब यह ठीक न ही हुआ तो काम रुक गया। क्योंकि इसी सर्वर पर नए लाइसेंस बनाने वाले की फोटो खींची जाती है और इसी में टेस्ट देने वाले का ग्राफ तैयार होता है। खराबी का कारण बनी सर्वर की हार्ड डिस्क को मोहाली हैड आफिस भेजा गया, जिसे ठीक करने में दो दिन का समय लगा। तीन दिन तक इस दौरान ट्रैक पर टेस्ट का काम बंद रहा। अधिकारियों की ओर से इस संबंध मे सर्वर रूम के बाहर एक नोटिस चिपका दिया गया, जिस पर लिखा था कि तकनीकी खराबी के कारण काम बद रहेगा।

ट्रैक पर डाइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए प्रबंध कर लिए हैं : वस्सन सिंह

ठीक की गई हार्ड डिस्क को शुक्रवार सुबह फिट कर दिया गया था जिससे काम की शुरुआत पहले की तरह ही कर दी गई। दोबारा ऐसा न हो इसके लिए प्रबंध कर लिए गए हैं। -वस्सन सिंह, ट्रैक इंचार्ज

खबरें और भी हैं...