पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंडाला में 200 बोतल अल्कोहल सहित 1 पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंडियाला गुरु | जंडियाला गुरु के पास गांव बंडाला में सीआईए स्टाफ ने शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति सहित नाजायज अल्कोहल की 200 बोतलें बरामद की। आरोपी गांव बंडाला का बलदेव सिंह उर्फ काला है जो इस अल्कोहल से अपने घर में देसी शराब तैयार करता था। इससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था। उसके साथ ही रूबल जीत भी काम करता था वो रेड के दौरान फरार हो गया। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जंग बहादुर जी ने बताया कि हमें मुखबिर ने इत्लाह दी कि बलदेव सिंह वासी बंडाला अपने घर में अपने बेटे रूबल जीत के साथ अल्कोहल से शराब तैयार करता है, जल्द ही इसके घर छापा मारा जाए जो उसे पकड़ा जा सकता है। स्टाफ देहाती अमृतसर ने उसी वक्त बंडाला गांव में जाकर उसके घर छापा मारा तो रुबलजीत ही फरार हो गया बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 5 कैन अल्कोहल लगभग 200 बोतल जब्त कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को हवालात में बंद कर दिया है, सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। रुबलजीत की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...