पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • कॉलेज विंग में लड़के, लड़कियों के ट्रायल 4 जून से

कॉलेज विंग में लड़के, लड़कियों के ट्रायल 4 जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से राज्य के अलग-अलग कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साइक्लिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसिलंग के ट्रायल अगले महीने 4 से 9 जून तक अलग-अलग कॉलेजों में लड़के और लड़कियों के ट्रायल लिए जाएंगे। डायरेक्टर स्पोर्ट्स अमृत कौर गिल ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अधीन आते कॉलेज के ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में करवाए जाएंगे। लड़कों के ट्रायल 4 जून और लड़कियों के 5 जून होंगे। ट्रायल लेने का उद्देश्य बच्चों में से अच्छे खिलाड़ी ढूंढना है ताकि वह भविष्य में नाम रोशन करे।

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अधीन पड़ते कॉलेज के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में करवाए जाएंगे

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के ट्रायल शहर के स्टेट स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे। इसमें लड़कों के ट्रायल 6 जून और लड़कियों के 7 जून को होंगे। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अधीन पड़ते कॉलेज के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में करवाए जाएंगे, इसमें लड़कों के ट्रायल 8 जून और लड़कियों के ट्रायल 9 जून को लिए जाएंगे। पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से रेजीडेंशियल विंग के खिलाड़ियों को 200 और डे-स्कॉलर विंग के खिलाड़ियों को 100 रुपए प्रति खिलाड़ी के रूप में डाइट दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...