पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • थर्ड जूनियर क्रिकेट कप में रेयान स्कूल रहा विनर

थर्ड जूनियर क्रिकेट कप में रेयान स्कूल रहा विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेयान इंटरनेशनल स्कूल और विवेक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट मैच को शुरू करवाते प्रधान नवदीप सहोता। (दाए) कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य मेहमान आतिश को सम्मानित करती प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अमृतसर

दो दिवसीय तीसरे सब जूनियर इंटर स्कूल क्रिकेट कप अंडर-13 का शुक्रवार को समापन हो गया। कप पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अपना कब्जा किया। जबकि विवेक पब्लिक स्कूल रनरअप रहा।

क्रिकेट कप का आयोजन ग्रेट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के प्रधान नवदीप सहोता की ओर से करवाया गया। कप में जिले के 9 स्कूलों की क्रिकेट टीमों ने शमूलियत की। इसमें विवेक पब्लिक स्कूल, स्टेप-बाए- स्टेप स्कूल, होली हार्ट स्कूल, श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल लिंक रोड, पायोनिर स्कूल, लिटल बड्स स्कूल, सीनियर स्टडी स्कूल पुतलीघर और रेयान इंटरनेशनल स्कूल की टीमें शामिल थी।

अंतिम दिन मुख्य मेहमान दादा साहिब फुल्के अवार्ड से सम्मानित आतिश और बाक्सर बलविंदर सिंह मौजूद थे। इनका प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने स्वागत िकया। पहला सेमिफाइनल मैच स्टेप-बाए-स्टेप स्कूल आैर विवेक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें िववेक स्कूल ने 70 रनों से मैच को जीत लिया।

दूसरा मैच रेयान पब्लिक स्कूल और श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल के बीच खेला गया। रेयान ने 10 आेवरों में 124 रन बनाए। जवाब में उतरी श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल की टीम 82 रनों पर आलऑउट हो गई। बाद दोपहर फाइनल मैच 6 ओवरों का रेयान इंटरनेशनल स्कूल और िववेक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसको रेयान स्कूल ने 45 रन बनाकर जीत लिया। जबकि विवेक स्कूल ने 44 रन बनाए थे।

विजेता टीमों को दादा साहिब फुल्के अवार्ड से सम्मानित आतिश, बॉक्सिंग कोच बलजिंदर सिंह, प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा और क्लब के प्रधान नवदीप सहोता ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपी बलजीत सिंह, सचिन शर्मा, अमित कुमार आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...