पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • आईओसी मैनेजर की पत्नी से 3 लुटेरों ने छीनी कार, रणजीत एवेन्यू में 6 दिनों में दूसरी वारदात

आईओसी मैनेजर की पत्नी से 3 लुटेरों ने छीनी कार, रणजीत एवेन्यू में 6 दिनों में दूसरी वारदात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणजीत एवेन्यू डी-ब्लॉक से बाईपास की तरफ जाने वाली सड़क पर सोमवार दोपहर 1 बजे एटीएम के बाहर कार में बैठी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) के मैनेजर की प|ी से तीन लुटेरे पिस्तौल के दम पर कार छीन ले गए। घटनास्थल से रणजीत एवेन्यू पुलिस चौकी 150 मीटर की दूरी पर है। वारदात तब हुई जब मैनेजर खुद एटीएम में पैसे निकलवाने गए हुए थे। लुटेरे कार लेकर अजनाला रोड की तरफ निकल गए। उन्होंने कार में पड़ा मैनेजर का फोन गुरु अमरदास एवेन्यू में फेंक दिया जिसे रिकवर कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर लिया है।

शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार रणजीत एवेन्यू में छह दिनों के अंदर ये इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार रात को तीन लुटेरों एमबीबीएस स्टूडेंट शिवम की नई होंडा सिटी कार छीन ली थी। तब भी लुटेरे अजनाला रोड की तरफ भागे थे।

एटीएम गए थे मैनेजर, स्टार्ट कार में बैठी थी प|ी

सुनील कुमार आईओसी में मैनेजर हैं और आजकल देहरादून में पोस्टेड हैं। कुछ बरस पहले उनकी ड्यूटी अमृतसर में थी। वह ब्यास डेरे में आते रहते हैं और न्यू अमृतसर में उनका फ्लैट भी है। शनिवार को सुनील प|ी सोनिया के साथ ब्यास पहुंचे थे जहां दो दिन रहने के बाद सोमवार सुबह अमृतसर आ गए। सोमवार दोपहर एक बजे वह बाइपास की तरफ से रणजीत एवेन्यू में दाखिल हुए तो पैसे निकलवाने के लिए यूको बैंक के एटीएम के बाहर कार रोक ली। सुनील एटीएम में जाते समय कार स्टार्ट छोड़ गए क्योंकि सोनिया अंदर ही बैठी थीं। उसी समय हाथ में पिस्टल लिए 3 युवक कार के पास पहुंचे और उनमें से एक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। अनजान युवक को कार में बैठते देखकर जैसे ही सोनिया ने चिल्लाने की कोशिश की, दूसरे दरवाजे की तरफ खड़े दो लुटेरों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाल दिया और कार अजनाला रोड की तरफ भगा ले गए। प|ी की चीखें सुनकर सुनील दौड़कर बाहर आए। उनका मोबाइल फोन कार में ही था। जब फोन को ट्रेस पर लगाया तो लोकेशन गुरु अमरदास एवेन्यू आई। जैसे ही लुटेरों को मोबाइल के बारे में पता चला, उन्होंने फोन वहीं फेंक दिया। एडीसीपी लखबीर सिंह ने बताया कि लुटेरों की पहचान करवाई जा रही है।

सीसी फुटेज में चेहरे साफ नहीं कारें लूटने वाला गैंग सक्रिय

पुलिस ने मार्केट में लगे क्लोज सर्किट (सीसी) कैमरे की फुटेज निकलवाई मगर दूरी ज्यादा होने के कारण उसमें युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे। वारदात के समय सड़क से कई वाहन गुजर रहे थे मगर किसी का ध्यान युवकों की हरकत की तरफ नहीं गया। छह दिनों में दो वारदातों से स्पष्ट है कि रणजीत एवेन्यू इलाके में गाड़ियां लूटने वाला गिरोह सक्रिय है।

खबरें और भी हैं...