पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • संगीत विभाग की पूर्व मुखी बोली सर्कुलर के कारण नहीं आए स्टूडेंट्स, सुनवाई टली

संगीत विभाग की पूर्व मुखी बोली-सर्कुलर के कारण नहीं आए स्टूडेंट्स, सुनवाई टली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में म्यूजिक विभाग के स्टूडेंट्स और पूर्व विभाग मुखी के हैरासमेंट विवाद की आखिरी सुनवाई विजिलेंस टीम अब 28 मई करेगी। पूर्व मुखी ने सोमवार को स्टूडेंट्स का सहारा लेकर टीम से सुनवाई टालने के लिए कहा। इस पर विजिलैंस ने उन्हें 28 मई का समय दे दिया। गौरतलब है कि सिंडीकेट की बैठक में भी मामले की आखिरी तारीख 21 मई तय थी। जीएनडीयू ने पूरे मामले की रिपोर्ट मई महीने के खत्म होने से पहले पेश करने के लिए विजिलेंस को कहा था।

हैरासमेंट केस

विजिलेंस ने लास्ट डेट 28 तय की

विजिलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व मुखी को जब अपनी बात रखने के लिए कहा तो उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा जारी सर्कुलर की दलील दे दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने सर्कुलर निकाल किसी भी स्टूडेंट को उनके साथ न जाने की हिदायत दी है, जबकि उनके स्टूडेंट्स विजिलेंस के सामने आकर बात रखना चाहते हैं।

विजिलेंस के पास नहीं, थाने जाने से रोका

उस वक्त प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वे सर्कुलर पुलिस थाने में जाने के लिए था और न कि विजिलेंस टीम के सामने पेश होने के लिए। पूरी बात सुनने के बाद विजिलेंस टीम ने आखिरी तारीख 28 मई निर्धारित की है। विजिलेंस टीम की कोशिश है कि उसी दिन पूरी रिपोर्ट को कंपाइल करके यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी सौंप दिया जाए।

खबरें और भी हैं...