करीब दो महीने रईया में हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले में देहाती पुलिस के हाथ लुटेरों के बारे में पुख्ता सुराग लगे हैं। यही नहीं दो लुटेरों को तो पुलिस ने राउंडअप भी कर लिया है। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे। केवल इतना ही कहा जा रहा है कि मामले की जांच चल रही है, क्योंकि लुटेरों से अभी रिकवरी की जानी बाकी है। इस कारण पुलिस अधिकारी लुटेरों से पूछताछ कर रहे हैं और इनके मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी देहाती परमपाल सिंह का कहना है कि उनकी अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने में लगी है।