पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पीएफ विभाग जून महीने से शुरू करेगा केवाईसी के लिए अभियान

पीएफ विभाग जून महीने से शुरू करेगा केवाईसी के लिए अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएफ विभाग जून महीने से शुरू करेगा केवाईसी के लिए अभियान।

भास्कर न्यूज| अमृतसर

पीएफ विभाग की ओर से कर्मचारियों के लिए समय समय पर शुरू की जाने वाली योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक किया जाता रहा है।

इसी के तहत विभाग ने कर्मचारियों को अपने यूएएन नंबर यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर को आधार और बैंक खाते के साथ जोड़ने के लिए अभियान की शुरुआत पिछले समय के दौरान की गई। असिस्टेंट कमिश्नर विपिन धवन का कहना है कि पिछले महीनों से शुरू किए गए अभियान में तेजी लाते हुए जून महीने से कर्मचारियों को केवाईसी करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रीजन में आते अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट जिलों के यूनिट्स के मालिकों को अपने अपने कर्मचारियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए कहा जाएगा। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी सेमिनारों का आयोजन भी करेंगे।

विभाग द्वारा लगाए जाने वाले कैंपों में पीएफ अकाउंट को आधार से लिंक करने, ऑनलाइन क्लेम कैसे लेना है और उमंग ऐप से वह अपने पीएफ खाते के बारे में कैसे सूचना हासिल कर सकते हैं, के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती रही है। कमिश्नर ने कहा कि उमंग ऐप हर एंड्राइड फोन पर डाउनलोड हो सकता है और अंगुली के एक इशारे पर कर्मचारी अपने अकांउट की हर पल जानकारी रख सकता है।

खबरें और भी हैं...