पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भवंस एसएल में मंत्री सोनी को सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। भवंस एसएल पब्लिक स्कूल में शिक्षामंत्री ओपी सोनी के सम्मान में फेलिसिटेशन समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत स्कूल अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने सोनी का अभिनंदन किया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने हरियाणवी व सूफी नृत्यों से विविधता में एकता को दर्शाया। सोनी ने बच्चों को बढ़िया तरीके से शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट को बधाई दी। अंत में प्रबंधक समिति ने सोनी को सम्मानित किया गया।

सीकेडी नर्सिंग कॉलेज में नर्सेज-डे मनाया

अमृतसर। इंटरनेशनल नर्सेज वीक के आखिरी दिन सोमवार को चीफ खालसा दीवान इंटरनेशनल नर्सिंग कॉलेज में स्टाफ व स्टूडेंट्स ने समारोह का आयोजन किया। इसमें सीकेडी प्रधान डाॅ. संतोख सिंह और सिविल सर्जन डाॅ. हरदीप सिंह घई ने शिरकत की। चेयरमैन डाॅ. एसएस वालिया ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर प्रकाश डाला। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम व रोल प्ले पेश किए। समारोह में प्रिंसीपल दर्शन कौर सोही, उप प्रधान सर्बजीत सिंह, आनरेरी सचिव सुरिंदर सिंह रुमालिया वाले, मैंबर इंचार्ज प्रभजोत सिंह सेठी, कॉलेज के चेयरमैन डा. एस एस वालिया, संतोख सिंह सेठी, हरमिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

डीएवी एजूकेशन में आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया

अमृतसर। डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया गया। आतंकवाद के खतरे और उसके असर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 21 मई को यह दिन मनाया जाता है। इस दिवस पर कॉलेज में पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल अनीता मेनन ने कहा कि दुनिया का बड़ा हिस्सा आतंकवाद से जूझ रहा है। अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में दुनिया भर में 11072 आतंकी हमले हुए, जिसमें 33800 लोग जख्मी हुए और 25600 लोगों की मौत हुई। अंत में प्रिंसिपल ने विजेता स्टूडेंट्स को ईनाम दिए।

डीडीआई के 25 स्टूडेंट्स बने एनसीसी कैडेट्स

अमृतसर। डीडीआई स्कूल में 2 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के विंग कमांडर ललित भारद्वाज की देखरेख में सातवीं से दसवीं तक के 25 स्टूडेंट्स का चयन कैडेट के रूप में हुआ। प्रिंसिपल शबनम शर्मा ने चुने गए स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी। स्कूल में एनसीसी के एएनओ मानू शर्मा कैंप में स्टूडेंट्स की अगुवाई करेंगे।

आचार्य सुंदर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

अमृतसर। श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में संस्थापक श्री सुंदर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष बलबीर बजाज, प्रबंधक प्रो. एसएन जोशी और प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने प्रार्थना सभा में पुष्प अर्पित किए। टीचर्स व स्टूडेंट्स ने उनके द्वारा रचित आश्रम गीतांजलि में संग्रहित भजनों का समूह गायन किया। अध्यक्ष बलबीर बजाज ने स्टूडेंट्स को श्री सुंदर सिंह के जीवन से परिचित करवाया। प्रो. एसएन जोशी ने कहा कि श्री सुंदर सिंह का उद्देश्य सभी को बौद्धिक और नैतिक शिक्षा देना था। प्रिंसिपल सांख्यान ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डीआर मॉडर्न स्कूल में कार्ड मेकिंग कंपीटीशन

अमृतसर। जीटी रोड स्थित डीआर मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को स्टूडेंट्स में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें चेयरमैन डीएस पठानिया, स्कूल प्रिंसिपल रविंदर पठानिया और वाइस प्रिंसिपल हिमानी पठानिया ने बच्चों की हौसला-अफजाई की। प्रतियोगिता में बच्चों की तीन कैटेगरी बनाई गई थी। इसमें बच्चों ने माता-पिता के लिए कार्ड बनाए। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...