पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डॉ. जेपी सिंह बने यूपी कल्याण परिषद के सलाहकार और शंकर उपाध्याय प्रधान

डॉ. जेपी सिंह बने यूपी कल्याण परिषद के सलाहकार और शंकर उपाध्याय प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद का सोमवार को द्विवर्षीय चुनाव करवाया गया। प्रधान डॉ. जेपी सिंह की अगुवाई में हुए चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से वीके सिंह आईएएस तथा प्रवीण कुमार सिन्हा आईपीएस को संरक्षक बनाया गया। जबकि डॉ. जेपी सिंह को सलाकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडवोकेट कुलदीप बावा तथा एडवोकेट पीसी शर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

चुनावी सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने डॉ. जेपी सिंह के कार्यकाल में हुए कामों की सराहना की गई। इसके बाद उनको सर्वसम्मति से सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानगी का पद महासचिव रहे शंकर उपाध्याय को दिया गया। उप प्रधान सुखदेव पाल को महासचिव नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह को कोषाध्यक्ष तथा उपप्रधान जय प्रकाश सिंह, राम मिलन तथा संतोष सिंह गांधी को बनाया गया। प्रेस सचिव का जिम्मा राम भवन गोस्वामी पहले की तरह से निभाते रहेंगे। इस दौरान साहिब लाल प्रसाद, विजय कुमार, मास्टर श्याम लाल यादव तथा उमेश यादव को सचिव बनाया गया। प्रचार सचिव का जिम्मा धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह पटेल, सुनील कुमार, सच्चिदानंद मौर्य, विजय शर्मा को दिया गया। कार्यकारिणी मेंबरों में दया राम गुप्ता, नगीना सिंह, शंभु नाथ यादव, परशुराम फौजी, राकेश चंद, संजय रावत, सत्यदेव बिट्टू, विजय कुमार यादव आिद शामिल रहे। गोस्वामी ने बताया कि नवगठित कमेटी के लोगों ने पहले से भी बेहतर तरीके से काम करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...