रूठी पत्नी को मनाने धनौला ससुराल आया अमृतसर का व्यक्ति नाले में मरा मिला
धनौला (बरनाला) | रूठ कर मायके गई प|ी को मनाने गया व्यक्ति ससुराल गांव बडबर के बस स्टैंड के पास नाले में मरा मिला। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (40) निवासी गांव वडाला (अमृतसर) के तौर पर हुई है। सुखदेव की बडबर में सुरिंदर सिंह की लड़की से शादी हुई थी। प|ी ससुराल परिवार से झगड़कर मायके अा गई थी। सुखदेव ढूंढने के लिए पीछे गया था लेकिन मंगलवार सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।