पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • गुरु साहिबान को हिंदू बताने वाले प्रकाशक पर कार्रवाई हो : लौंगोवाल

गुरु साहिबान को हिंदू बताने वाले प्रकाशक पर कार्रवाई हो : लौंगोवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसएस से संबंधित श्री भारती प्रकाशन की ओर से प्रिंट पुस्तकों में सिख गुरु साहिबान को हिंदू बताने की कोशिश का विरोध करते हुए एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखकर प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। लौंगोवाल ने आरएसएस व पुस्तकों के प्रकाशक को चेतावनी देते हुए कहा कि वह विवादित पुस्तकें वापस लेने के साथ ही सिख पंथ से क्षमा मांगें।

माहिरों की कमेटी बनेगी | भाई लौंगोवाल ने कहा कि सिख इतिहास की पुस्तकों संबंधी बहुत जल्द एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें सिख विद्वान, शिक्षा माहिर और कानूनदान शामिल होंगे। ऐसे मामले सामने आने पर यह कमेटी ऐतिहासिक तथ्यों की जांच करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार होगी।

खबरें और भी हैं...