पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अकाल पुरख की फौज ने निकाला दस्तार मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सिख नौजवानों को सिखी की शान दस्तार के प्रति जागरूक करने के लिए अकाल पुरख की फौज ने शुक्रवार को शहर में दस्तार मार्च निकाला। अलग-अलग बाजारों से होता हुआ दस्तार मार्च हेरिटेज स्ट्रीट में धर्म सिंह मार्केट के पास पहुंचा। यहां प्रबंधकों ने दस्तार बांधने की सिखलाई देते हुए नौजवानों को दस्तार के महत्व के बारे में बताया। अकाल पुरख की फौज के मुखी एडवोकेट जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी जत्थेबंदी 2005 से दस्तार दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि बैसाखी पर ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजना की थी। इस समय पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...