डा. भीम राव अंंबेडकर के जीवन पर म्यूजिकल वीडियो रिलीज
अमृतसर| भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर के 127 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आंबेडकर एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी के चेयरमैन व विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने बाबा साहेब के जीवन पर बने एक गीत का म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी गत दिवस इस गीत के म्यूजिक वीडियो को सचिवालय में स्थित उनके ऑफिस में रिलीज़ किया है।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी, कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत मौजूद थे।