पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी गुडविल क्रिकेट मैच आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बैसाखी के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल की ओर से 15 अप्रैल को रोटरी गुडविल किक्रेट मैच खेला जाएगा। इस संबंध में रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल के प्रधान एडवोकेट एसएस बत्तरा और सचिव पवन कपूर की अध्यक्षता में सर्विस क्लब में बैठक हुई। इसमें पूर्व गवर्नर राकेश कपूर, डॉ. नरेश ग्रोवर, राकेश अरोड़ा, एपीएस बत्तरा, दीपक शूर, प्रवीण मेहरा, गुरदीप राय, एम विशिष्ट कई सदस्य पहुंचे। प्रधान बत्तरा ने कहा कि शास्त्री नगर स्थित डीएवी कॉलेज की ग्राउंड में 15 मार्च सुबह 7 से साढ़े 10 बजे तक होने वाले किक्रेट मैच के दौरान जोन ए के सभी रोटरी क्लब शामिल होंगे। डिस्ट्रिक चेयरमैन स्पोर्ट्स रोटेरियन अनिल सिंघल के दिशा-निर्देशों में होने वाले किक्रेट मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी हरविंदर सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परविंदर जीत सिंह, सीए दविंदर सिंह, जेएस कोहली, चेयरमैन जीएस मदन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...