पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मोबाइल छीन भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़कर धुना, फिर पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीन भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़कर धुना, फिर पुलिस को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुतलीघर इलाके से एक महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लुटेरों को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने थप्पड़ और लात-घूसे मारने शुरु कर दिए। यहां तक कि दोनों लुटेरों के कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद दोनों को थाना कंटोनमेंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के नाम परणीत सिंह निवासी नौशहरा और सुबेग सिंह निवासी गांव सांगड़ा है। इनमें से आरोपी परणीत सिंह के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के केस दर्ज है और थाना कंटोनमेंट को ही वांटेड थे। पुलिस ने इन लुटेरों से मोबाइल फोन भी रिकवर कर लिया है। जिसे लूट कर भाग रहे थे। इसके अलावा इन लुटेरों ने गत दिवस भी एक वारदात की थी और मोबाइल लूटा था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला पुतलीघर बाजार से किसी काम को जा रही थी। मोबाइल पर किसी का फोन आया तो महिला बात करने लग पड़ी। इतनी देर में पीछे से दोनों लुटेरे आए और महिला के हाथों से मोबाइल छीन लिया व वहां से भागने लगे। मगर महिला ने शोर मचा दिया और लोग इकट्ठे हुए व पीछा कर दोनों को तुरंत दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद लुटेरे माफी मांगने लग पड़े। यहां तक आस-पास के लोगों ने दोनों लुटेरों की मोबाइल पर वीडियो भी बनानी शुरु कर दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। थाना कंटोनमेंट की प्रभारी आईपीएस सिमरत कौर ने कहा कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। इनका रिमांड लिया जाएगा। ताकि पता चल सके कि अभी तक कितनी वारदात कर चुके है।

पकड़े जाने के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ।

खबरें और भी हैं...