पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रास्ता न छोड़ने पर बस ड्राइवर की हत्या करने वाला भिंदा डान गिरफ्तार

फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रास्ता न छोड़ने पर बस ड्राइवर की हत्या करने वाला भिंदा डान गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़ जिले के कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा के एक साथी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा डान को जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंगस्टर से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है। यह गैंगस्टर अपने सरगना बाबा के साथ मिलकर 20 से ज्यादा वारदात कर चुका है। जिसमें हत्या, लूटपाट, नशे की सप्लाई, मारपीट, सुपारी किलिंग आदि शामिल है। इस गैंगस्टर ने 22 जुलाई 2017 को फतेहगढ़ चूडिय़ा रोड पर रास्ता न देने के कारण चलती बस से ड्राइवर को बाहर निकाल कर बीच सड़क पर यात्रियों के सामने गोलियां मार दी थी। वारदात के अगले ही दिन ड्राइवर की मौत हो गई थी। तभी से इस गैंगस्टर को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही थी। इसके एक साथी सिकंदर सिंह को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसी से पूछताछ के आधार पर अब भिंदा डान भी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

एसएसपी देहाती परमपाल सिंह ने भिंदा डान से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि यह आरोपी गैंगस्टर बाबा का नजदीकी है और इसी के जरिए उस तक पहुंचा जा सकता है।

भिंदा डान हत्या समेत कई वारदात कर चुका है। यह गैंग रोपड़ के अलावा लुधियाना, संगरूर, मानसा आदि जिलों में काफी सक्रिय है और उस तरफ कई केस भी दर्ज है। मगर धीरे-धीरे अब यह गैंगस्टर माझा इलाके में अपने पैर पसारने की कोशिश में थे। जिस कारण इन गैंगस्टरों ने पाकिस्तान में भी अपने संपंर्क बनाने की कोशिश की जा रही थी।

गौंडर के एनकाउंटर के बाद ज्यादा सक्रिय हुआ बाबा

गैंगस्टर जग्गू सहित उसके सभी साथी इस समय जेल में बंद है। दूसरी तरफ पुलिस ने विक्की गौंडर का एनकाउंटर कर दिया है और उसके लगभग सारे ही साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ऐसे में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा के पास अच्छा मौका था कि वह माझा इलाके में अपनी पैठ बनानी शुरु करे।

इसी कारण उसने अमृतसर, सहित गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन इलाकों में नशे की सप्लाई करवाई जा रही है। अपने साथियों को इस तरफ भेज कर लूटपाट, हत्या, हत्या प्रयास, गोलियां चलाना आदि की वारदात करवाई जा रही है। मगर समय रहते पुलिस ने बाबा के दो मुख्य साथी सिकंदर और भिंदा डान को गिरफ्तार कर लिया। अब जल्द ही बाबा को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

एनकाउंटर के डर से कई गैंगस्टर आना चाह रहे पुलिस की शरण में
अमृतसर, तरनतारन और अन्य आस-पास जिलो में छोटे-छोटे गैंगस्टर इस समय काफी दहशत में है। क्योंकि उन गैंगस्टरों को डर सता रहा है कि कहीं पुलिस उनका एनकाउंटर ही न कर दे। जिस कारण वह किसी न किसी तरह से पुलिस के साथ संपंर्क कर खुद को सरेंडर करवाने की कोशिश कर रहे है। आने वाले दिनों में ऐसे बहुत सारे गैंगस्टरों के बारे में पुलिस अधिकारी खुलासा भी करने वाले है। जिनका वह लोग सरेंडर करवा रहे है।

खबरें और भी हैं...