सफाई मजदूर यूनियन ने निगम कमिश्नर से मिलकर अपनी मांगों के बारे में बताया
अमृतसर | सफाई मजदूर यूनियन बिट्टा ग्रुप के प्रधान विनोद कुमार बिट्टा ने निगम कमिश्नर सोनाली गिरी से मिलकर अपनी 12 मुख्य मांगों के बारे में बताया। उन्होंने मुलाजिमों के पीएफ एकाउंट में 50 करोड़ रुपए जमा करवाने, स्वीपर कम ड्राइवर को तरक्की देने, सीवरेज मैन को मास्क किट्स मुहैया करवाने, 346 सफाई सेवकों की जल्द भर्ती करने, मुलाजिमों की हेल्थ बीमा कैशलेस इंश्योरेंस करने, शनिवार व रविवार को छुट्टी वाले दिन काम करवाने के बदले पैसे देने, 195 सीवरेजमैनों को पक्का करने तथा गेहूं खरीद के लिए पैसा देने की मांग की। कमिश्नर ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि वह उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। इसके अलावा निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे है कि मुलाजिमों का पीएफ उनके खातो में जमा करवाया जा सके।