जीएनडीएच के ठेका मुलाजिमों को नहीं मिली सैलरी, किया प्रदर्शन
अमृतसर | एक कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानों में ठेके पर रखे गए मुलाजिमों को तीन महीने से सेलरी नहीं मिल रही है। इस कंपनी के तहत गुरु नानक देव अस्पताल में काम कर रहे मुलाजिमों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल आउट सोर्सिंग मुलाजिम यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुरिंदर पाल को मांग पत्र भी सौंपा। विरोध में शामिल प्रधान जसवंत सिंह झंडेर, परमिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, सिकंदर कल्याण, जशनजोत सिंह, कुलवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, राजेश, सन्नी, अमृतपाल सिंह, सर्बजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मनजीत सिंह गोल्डी, मुनीश कुमार, कंवलजीत सिंह के अलावा जीएनडीएच के प्रधान नरिंदर सिंह भी शामिल हुए। मुलाजिमों ने कहा कि सेलरी न मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।