पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से दुखी होकर जताया रोष

सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से दुखी होकर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर |पंजाब सरकार की पेंशन तथा मुलाजिम विरोधी नीतियों से परेशान हुए मुलाजिमों और पेंशनरों ने डीसी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। मुलाजिमों और पेंशनरों ने पहले कचहरी चौक तक काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। इसकी अगवाई अध्यक्षता दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, मनजीत सिंह, उधम सिंह, विकास कुमार ने की। इस दौरान दर्शन सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार पूर्व की अकाली सरकार की राह पर ही चल रही है। वहीं गुरमेल सिंह और रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों के टैक्सों का रुपए सरकार लुटा रही है। मुलाजिमों और पेंशनरों के पिछले 22 महीनों के डीए का बकाया नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जनवरी 2017 और जनवरी 2018 की किश्तों को भी नजरअंदाज कर रही है। 18 माह पहले नौकरी से निकाले सुविधा सेंटर के कर्मचारियों को वादे मुताबिक बहाल किया जाए।

खबरें और भी हैं...